सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने सहारा प्रमुख समेत 18 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया

कानपुर में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने सहारा प्रमुख समेत 18 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की तहरीर पर काकादेव थाने में मामला दर्ज हुआ है.बोगस कंपनियां और सोसाइटी बनाकर निवेश के नाम पर देशभर के 25 करोड़ लोगों से 25 लाख करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अजय टंडन के मुताबिक, निवेश, हाउसिंग आदि के नंबर पर आरोपियों की कंपनियों के जरिये रकम जमा कराई गई।उसके बाद रकम हड़प ली गई.दावा है कि उनके पास फ्रॉड के एक-एक साक्ष्य मौजूद हैं, जो उन्होंने पुलिस को दिए हैं।अदिवक्ता ने बताया कि बोगस कंपनियां बनाकर आरोपियों ने काले धन को सफेद किया है। ठगी को पूरे देश में अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *