घरवालों से नाराजगी हुई तो युवक ने खुद के अपह्रत होने कि सूचना देकर नाटक रच डाला

कानपुर। घरवालों से नाराजगी हुई तो युवक ने खुद के अपह्रत होने कि सूचना देकर नाटक रच डाला। परेशान घरवालो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तुरन्त एक्शन मोड में आई पुलिस ने कुछ ही देर में उसे खोज निकाला।

मामला थाना बाबुपुरवा क्षेत्र का है। थाना चकेरी के नेता जी नगर के रहने वाले आकाश यादव अपने छोटे भाई विकास यादव के साथ टीपी नगर गए थे। इसी बीच विकास कहीं चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो आकाश ने बाबू पुरवा थाना पुलिस को सूचना दी। इसी बीच विकास ने आकाश को खुद के अपहरण की सूचना दी। उसने बताया कि उसे 5 लोगों ने अपहरण कर लिया है और कहीं ले जा रहे हैं। अपहरण की सूचना से एक्टिव हुई पुलिस ने सर्विलांस टीम को मामले की जांच के लिए लगाया। कुछ ही घण्टो में सर्विलांस टीम ने युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पूछताछ में विकास ने बताया की वह घरवालों से नाराज होकर चला चला गया था। बरामदगी करने वाली टीम में एसीपी नजीराबाद संतोष सिंह, क्राइम ब्रांच से एस आई विजय दर्शन शर्मा, एस आई आसिफ, कांस्टेबल मयंक व थाना बाबुपुरवा पुलिस शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *