शास्त्री नगर लेबर कॉलोनी (श्रमिक कालोनियों) को दी जा रही,पी.पी. एक्ट की नोटिस के विरोध में,एक पत्र प्रदेश सरकार के,विभागीय मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी को

कानपुर l आज गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शास्त्री नगर लेबर कॉलोनी (श्रमिक कालोनियों) को दी जा रही,पी.पी. एक्ट की नोटिस के विरोध में,एक पत्र प्रदेश सरकार के,विभागीय मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी को लखनऊ में जा कर दिया।
विधायक ने उनसे अनुरोध किया कि, आपने इस विषय,श्रमिक कॉलोनीओ के स्वामित्व के मामले मेरे आग्रह एवं लिखित प्रतिवेदन पर,कमिश्नर के नेतृत्व में,कमेटी बनाई थी और मैंने याचिका के माध्यम से,विधानसभा सदन में, अपने भाषण में भी विषय अंकित कराकर, आपसे आश्वासन प्राप्त किया था। जिसके आधार पर स्वामित्व के मामले को, कमेटी की रिपोर्ट आने के उपरांत कैबिनेट में रखकर और पूरे प्रदेश के लिए इस पर निर्णय देने की बात,आप द्वारा कही गई थी। परंतु घोर आश्चर्य हुआ कि, उक्त लंबित प्रक्रिया के बावजूद, किस आधार पर, नागरिकों को पी पी एक्ट नोटिस देकर,क्यों दहशत में डालने का काम किया गया। जिसका मैं सख्त विरोध करता हूं। क्योंकि यह विधिसम्मत नहीं है।
माननीय मंत्री जी ने तुरंत, विधायक के सामने ही टेलीफोन करके प्रमुख सचिव को निर्देश दिया कि, यह मामला स्वामित्व का,अपनी प्रक्रिया अंतर्गत है, इसलिए इस पर नोटिस या कोई भी अग्रिम कार्रवाई नहीं की जा सकती।अतः तत्काल प्रभाव से इसे रोक दे।और मंत्री जी ने विधायक से कहा कि आप निश्चिंत रहें, बेदखली या अन्य किसी भी प्रकार की, कोई भी कार्रवाई,श्रमिक कालोनियों के निवासियों के विरुद्ध नहीं की जाएगी।
विधायक ने श्रमिक कॉलोनी निवासियों की तरफ से, माननीय मंत्री जी को और अपनी सरकार को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *