समग्र स्वास्थ्य लाभ हेतु नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया

कानपुर नगर l आज दिनांक – 01-12-21 को प्रातः 6:30 बजे छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में अध्य्यरत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिसर स्थित निवासियों के समग्र स्वास्थ्य लाभ हेतु नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस योग शिविर का मुख्य आकर्षण मंत्र उच्चारण के साथ प्रार्थना (मेडिटेशन) आसन, प्राणायाम एवं मुद्राओं के द्वारा विभिन्न रोग जैसे- कब्ज, गैस, मोटापा, मधुमेह, जुखाम, नजला, साइनस, माइग्रेन, सर्वाइकल, स्लिप डिस्क आदि निवारण किया जाना रहा। इस शिविर में समय-समय पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा भी दी चाहिए। योग शिविर में सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसन, प्राणायाम, योगाभ्यास, अष्टांग योग, आहार विहार तथा आयुर्वेदिक परिचर्चा के द्वारा विभिन्न व्याधियों के निवारण हेतु विशेषज्ञों के द्वारा व्याख्यान/ शिक्षण प्रशिक्षण की भी समुचित सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र छात्राओं के द्वारा एरोबिक्स की भी प्रस्तुति की गई। योगा एंड नेचर क्योर स्पेशलिस्ट डॉ. ओम प्रकाश आनंद देव ने योग के फायदे बताते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। योग से ना सिर्फ हम शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ होते हैं। यह हमारे सोचने और समझने की क्षमता को भी प्रभावित करता है। वि.वि कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन से इस शिविर कार्यक्रम को रोज सांय 3:30 से 4:30 बजे तक करवाने का निर्णय लिया गया। इस शिविर कार्यक्रम में प्रो.संजय स्वर्णकार, डॉ. बी.पी सिंह, डॉ संदीप सिंह, डॉ आर.पी सिंह, डॉ ब्रजेश कटियार, डॉ श्रवण कुमार यादव एंव डॉ रामकिशोर(योग शिक्षक) उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ आशीष कुमार दुबे, डॉ निमिषा एवं डॉ आशीष कटियार का पूर्ण सहयोग उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक निष्पादित करने में रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरपी सिंह विभाग अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *