तमाम किसान भाईयों ने ब्लाॅक प्रमुख विनय यादव को सम्बोधित ज्ञापन दिया

आज सुबह ककवन ब्लाॅक क्षेत्र के गाँव गढ़ेवा, ककवन, सलेमपुर व फत्तेपुर आदि की हजारों बीघा की कृषि भूमि को सिंचित करने के लिए ककवन के निचली गंग नहर से निकला रजबहा जो मनावा होते हुए, गढ़ेवा, ककवन, सलेमपुर, फत्तेपुर के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा कृषि भूमि को सिंचित करने का एकमात्र सस्ता विकल्प है, सिल्ट व झाड़ियों से जाम है। इससे पानी का प्रवाह जो हेड से टेल तक निर्बाध रूप से नहीं हो पाता है। ग्रामीणों के अनुसार क‌ई सालों से इसकी सिल्ट सफाई नहीं की ग‌ई है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज ककवन क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री गोरेलाल जी,फत्तेपुर क्षेत्र पंचायत श्री राजकुमार जी, सलेमपुर क्षेत्र पंचायत श्री शिवनारायण जी , गढ़ेवा क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती स्वयंप्रभा जी व तमाम किसान भाईयों ने ब्लाॅक प्रमुख विनय यादव को सम्बोधित ज्ञापन दिया।
मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभावित गाँवों का दौरा कर प्रमुख जी ने सभी किसान भाईंयों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्या हमारी समस्या है अब हम अपना हरसंभव प्रयास कर आपके खेत तक निर्बाध रूप से पानी पहुँचाकर ही चैन की साँस लूँगा।
गाँव भ्रमण के दौरान मौके पर उपस्थित किसान भाईंयों ने बताया कि शिकायत करने पर सफाई सिर्फ कागजों पर करके टाल दिया जाता है तथा धरातल पर बुलडोजर व पोकलैंड मशीनों से सफाई नहीं की जाती है। अभी रबी की फसलों में सिंचाई का समय हो गया है लेकिन तय समय में सफाई नहीं शुरू की जा सकी है। इससे दर्जनों गाँवों के किसानों के माथे पर शिकन साफ देखी जा सकती है। यदि तत्काल समस्या का समाधान न किया गया तो तहसील परिसर का घेराव कर क्षेत्रीय किसानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों संग प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *