यूपीसीए ने खेल विभाग के पाले में डाली गेंद

कानपुर
यूपीसीए ने खेल विभाग के पाले में डाली गेंद
स्टेडियम में अवैध आवासों से किया किनारा
मैच खत्म होने के बाद भी नही ढहाए गए अवैध आवास
कानपर के एतिहासिक ग्रीनपार्क में मैच खत्म होने के बाद भी अवैध कब्ज़ों को लेकर प्रशासन कोई निर्णय नही ले पा रहा है,,,,मैच से पहले स्टेडियम के भीतर अवैध कब्ज़ों को ढहाने का लिखित आदेश दिया गया था,,,,लेकिन खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर मुद्रिका पाठक की मनमानी के चलते एक तरफा कार्रवाई करते हुए सिर्फ एक आवास को ढहाया गया था,,,,वहीं यूपीसीए के पदाधिकारियों ने भी अवैध आवासों को लेकर टिप्पणी से इंकार किया है,,,वेन्यू डायरेक्टर संजय कपूर ने यो तो माना है कि स्टेडियम में अवैध आवास नही होने चाहिए,,,लेकिन यूपीसीए के ही कर्मचारियों के अवैध आवास को न ढहाए जाने पर उन्हों ने चुप्पी साधी हुई है,,,प्रेसवार्ता के दौरान वेन्यू डायरेक्टर ने अवैध आवासों के सवाल पर गेंद खेल विभाग के पाले मे डाल दी,,,उन्हों ने कहा कि सिर्फ खेल से जुड़ी गतिविधियां यूपीसीए के अंडर में है,,बाकी जिम्मेदारी खेल विभाग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *