छेड़खानी का विरोध करने पर किसान व भतीजे को पीटा

रसूलाबाद के तिस्ती चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी से एक युवक व उसके रिश्तेदार ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर घर में घुसकर आरोपितों ने किसान व उनके भतीजे को पीट दिया। मुकदमा दर्ज किया गया है।

किसान ने बताया कि रामपुर नरूआ गांव निवासी श्रीकृष्ण उसकी नाबालिग बेटी को 26 नवंबर को खेत जाते समय बुरी नियत से दबोच लिया और छेड़खानी की थी। बेटी के बताने पर वह जब श्रीकृष्ण के घर उलाहना देने गया तो उसने अपने रिश्तेदार सत्यवीर संग मिलकर उन्हें घर में घुसकर पीटा था। बचाने आए भतीजे को भी जमकर मारा था। ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले कि मुकदमा दर्ज है।

बहनों को इंटरनेट मीडिया पर कर रहे बदनाम

रसूलाबाद क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस के अमित दीक्षित, राम किशोर उर्फ बसंत दीक्षित, रविद्र, अरविद व रितिक ने नौ नवंबर को उसे अपशब्द कहे विरोध करने पर घर में घुसकर मारापीटा था। बचाव में आई दो पुत्रियों को भी पीट दिया था व छेड़खानी की थी। अब फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर उन्हें बदनाम कर रहे। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *