महोली स्थित हनुमान मंदिर के पास रोडवेज बस पलटने से करीब 50 लोग घायल हुए

कानपुर l महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली स्थित हनुमान मंदिर के पास रोडवेज बस पलटने से करीब 50 लोग घायल हुए हैं जिनमें से चालक सहित तीन की हालत गंभीर है बस में सवार लोगों ने बताया कि कानपुर झकरकटी से बस बांदा जा रही थी महोली स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक गाय आने से चालक ने ब्रेक लगाई हल्की बारिश की व जह से बस अनियंत्रित हुई और वहीं पर पलट गई पुलिस मौके पर मौजूद है घायलों को उपचार के लिए भिजवाया जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *