पादरी एसोसिएशन ने क्रिसमस पर्व को लेकर की विशेष बैठक

कानपुर l पादरी एसोसिएशन की विशेष बैठक एसोशिएसन के कार्यालय गोविन्द नगर बैठक में एसोशिएसन के सभी पदाधिकारीगण एवं मसीह समाज के प्रमुख लोग सम्मलित हुये।
एसोशिएसन के अध्यक्ष पादरी संजय आल्विन ने आये हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए इस दिसम्बर माह में मसीह समाज के पर्व क्रिसमस को मनाने के लिए पूरे शहर में शांति, सदभावना एवं पूरे प्रशासनिक पदाधिकरियों के लिए प्रार्थना के साथ सभा को प्रारम्भ किया।
एसोशिएसन के महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह ने आये हुए सभी लोगों को बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे शहर में अलग-अलग चर्चा के द्वारा क्रिसमस कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। हम सभी पादरी एसोशिएसन की इस बैठक के माध्यम से पिछले वर्षों की तरह प्रशासनिक सहयोग को भी जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर से कहेगें ताकि 25 दिसम्बर के दिन चर्चा के आस पास सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा का ध्यान रखा जाये। इस वर्ष क्रिसमस रैली 20 दिसम्बर (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे मोतीझील तुलसी उपवन से जिसमें हजारो की संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ रैली निकाली जायेगी। इस रैली में शहर के सभी धर्मों के लोगों के लिए सुख, शांति एवं प्रेम व सदभाव के लिए भी प्रार्थना की जायेगी साथ-साथ पूरे शहर को क्रिसमस की बधाई देने के लिए निकाली जायेगी।इस विशेष बैठक में प्रमुख लोगों में से एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय ऑल्विन, महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी संजय राज सिंह, अनिल गिल्बर्ट,पप्पू यादव, सैमसन मसीह,ए0बी0सिंह,राजकुमार मसीह, प्रदीप राव, रविन्द्र सिंह,साजू एलियास,विक्की लॉरेन्स, राकेश मसीह,विजय मोहन, प्रदीप मार्विन,सैमुअल कुमार, पारसनाथ, डी० के० सागर, रवि कुमार,किशन लाल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *