गौर हरी सिंघानिया इंस्टिट्यूट दो दिवसी लिट्रेचर फेस्टिवल का आयोजन

कानपुर : युवाओं को साहित्य, संगीत, इतिहास और संस्कृति से रूबरू कराने के लिए गौर हरी सिंघानिया इंस्टिट्यूट दो दिवसी लिट्रेचर फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है। 4 और 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस उत्सव में सेलिब्रिटी के साथ ही लेखक साहित्यकार और बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे।
जगजीत सिंह पर बनी फिल्म से उत्सव का उद्घाटन होगा। यह जानकारी लिटरेचर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर दी उन्होंने बताया कि लिटरेचर फेस्टिवल में साहित्य संगीत कला ज्ञान और मनोरंजन से भरे कई सत्र आयोजित होंगे। हर कोई इस उत्सव का आनंद ले सकता है। 2 दिन में लगभग 30 विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे। उत्सव में मध्य प्रदेश, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, के साथ देश के अनेकों हिस्सों से लोग भी इसमें हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *