कानपुर l आ
ज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने ओमप्रकाश जी जोकि विकलांग व्यक्ति है, उनको अपने द्वारा लगाए हुए ई – श्रम कार्ड कैंप में ले जाकर उनका 5 लाख का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवाया तथा उन्हें मौके पर ही कार्ड को सौंप कर और माला पहनाकर के सार्वजनिक रूप से उक्त केंद्र पर ही सम्मानित किया और उनसे कहा कि और लोगों को भी जागरूक करें कि सभी लोग अपना मुख्यमंत्री स्वास्थ बीमा हेल्थ कार्ड अवश्य बनवा लें l
विधायक ने कहा कि पूरे गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में लगातार कैम्प को लगाकर के लोगों के हेल्थ कार्डो को बनवाया जा रहा है आज पूरी विधानसभा में कुल 9 स्थानों पर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आज 930 हेल्थ कार्ड बनाए
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, सर्वेश कटियार, पवन सविता, अशोक दद्दा,आदि लोग मौजूद रहे।
2021-12-04
