कानपुर नगर के 302 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा

कानपुर नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि कल दिनांक 05 दिसम्बर 2021 को जनपद कानपुर नगर के 302 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा।जिसमें 102 नए वैक्सीनेशन सेन्टर बनाए गए है स्कूल /कॉलेज 05 , 07 आंगनवाड़ी सेन्टर, तथा 12 राशन की दुकानों में वैक्सिंग सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें 60200 वैक्सीनेशन डोज लगाई जाएंगी। तीन मॉल साउथ एक्स मॉल, रेव मोती मॉल व जेड स्क्वायर मॉल में दोपहर 12 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक विशेष कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा । सुबह 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक उर्सला तथा मेडिकल कॉलेज में विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है । शहर के अन्य सभी स्थानों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जाएगा। सभी जगहों पर प्रथम व द्वितीय दोनों प्रकार की डोज लगाई जाएगी । कल 302 स्थानों पर 60200 वैक्सीनेशन डोज लगाई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *