कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र स्थित एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने पुलिस कमिश्नर असीम अरूण के पास जाकर दरिंदों की करतूत बयां की। कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार, युवक उसे नौकरी का झांसा देकर पहले अपने जाल में फंसाया। काम को लेकर उसने पीड़िता को बुलाया और तमंचे के बल अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप कर डाला।
पनकी थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने तीन युवकों पर आरोप लगाते हुए चकेरी पुलिस को तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि, चकेरी के अहिरवां में रहने वाला शुभम कश्यप सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देता था। जॉब को लेकर अक्सर वह मुझे होटलों में बुलाता, और गलत हरकत करता था। एक दिन मैंने विरोध किया तो उसने कहा कि जल्द ही तुम्हे जॉब मिल जाएगी।
पीड़िता का आरोप है कि, बीती 30 अक्टूबर को शुभम ने उसे अहिरवां चौराहा बुलाया। जिसके बाद वह उसे सफेद कार में बैठाकर चकेरी मोड़ के आगे जीटी रोड के जंगल ले गया। आरोप है कि जिसके बाद शुभम ने अपने साथी अभिषेक जैन समेत एक अन्य युवक के साथ मिलकर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली।
पीड़िता का अरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ने मुझे फोन पर धमकी दी थी कि अगर पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई तो तेजाब डालकर तुम्हारा चेहरा बर्बाद करने के साथ सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल करने बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि तीनों युवक पिछले 30 दिनों से डरा-धमका रहे थे। शुभम ने कहा था कि चकेरी पुलिस से मेरे अच्छे संबंध हैं। पुलिस मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करेगी।
पीड़िता ने बताया कि, वह आरोपितों की शिकायत करने चकेरी थाने पहुंची तो पुलिस ने उन्हे टरका दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर असीम अरूण से मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराने के अलावा मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
2021-12-05
