शिवसेना सभी विधानसभाओं मे चलायेगी सदस्यता अभियान

आज दिनांक 5दिसंबर को कानपुर शिवसेना पदाधिकारियों की एक बैठक बर्रा-6स्थित कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डल प्रमुख शिवकुमार विश्वकर्मा ने पदाधिकारियों को बताया कि संगठन को मजबूत करने की जरुरत है जिसके लिए सभी पदाधिकारी सभी विधानसभाओं मे कैम्प लगकर सदस्यता अभियान चलायें। मण्डल प्रमुख ने बताया की 10 दिसंबर को राज्य प्रमुख मा० ठा०अनिल सिंह जी प्रेसवार्ता कर आनेवाले विधानसभा चुनाव मे प्रत्याशियों की चर्चा करेगें। राज्य की भाजपा सरकार पर निसाना साधते हुए मण्डल प्रमुख ने कहा सौ दिनोँ मे सडकें गड्ढे मुक्त करने का वादा करनेवाली भाजपा सरकार के वादे झूठा साबित हुआ राज्य मे हत्या, लूट, बलत्कार, फिरौती चमर पर है ।बर्रा के संजीत हत्याकांड की अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं विकास की बात की जाये तो भाजपा का विकास हुआ है कानपुर दक्षिण मे केशव नगर मे अस्पताल का अभी तक उद्घाटन नहीं हुआ लेकिन पाट्री कार्यालय का उद्घाटन हो गया भाजपा के करनी कथनी मे बहुत फर्क है। बैठक मे मुख्य रूप राजेश तिवारी जिलाध्यक्ष से श्रीमती सुमन मिश्रा जिलाध्यक्ष महिला शाखा बन्टू यावद जिला संगठक नरेश शर्मा प्रमुख सचिव शिवम शुक्ला प्रचार सचिव,सत्यप्रकाश विश्वकर्मा प्रचार प्रमुख,शैलेंद्र सक्सेना, राजेश कश्यप, अलका मिश्रा, महेश, अनुज, मंजीत, मदन, करन, प्रेम, हर्षित,बसंत, विकास आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *