सीसामऊ विधानसभा का संयोजक मनोनीत कर बड़ी जिम्मेदारी दी

माथुर वैश्य समाज के उत्थान के प्रति भाजपा में रहकर हरसंभव प्रयास करने वाले वरिष्ठ नेता संजीव गुप्ता को स्नातक MLC अरुण पाठक ने सीसामऊ विधानसभा का संयोजक मनोनीत कर बड़ी जिम्मेदारी दी है । श्री गुप्ता इससे पहले भी भाजपा संघठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर चुके है । हालाकि अभी विधान परिषद का चुनाव काफी दूर है । बावजूद इसके अरुण पाठक अपने निर्वाचन क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं के साथ ही आम मतदाताओं के लिए अत्यंत ही सरलता व शालीनता से समस्याओं के निराकरण में दिलचस्पी लेते है । यही उनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण है । पुनः विपक्षियों को मात देने के लिए अरुण ने संघठन के पुराने एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को जिन्हें इधर के कई वर्षो में पूंछा नहीं जा रहा था खासकर विद्यार्थी परिषद के साथियों को विधानसभा वार जोड़ने की योजना तैयार की है । ऐसे वरिष्ठ के अनुभवों का लाभ संघठन हित में उठाने को लगभग कई विधानसभाओं में पूर्व में संयोजक घोषित किए जा चुके है । संजीव गुप्ता भी एक ऐसा नाम है जिनकी समाज में मजबूत पकड़ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *