डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

कानपुर l गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का समर्थन करने पर गोंडवाना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोंड वा प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना अपने साथियों के साथ प्रथम नगर आगमन पर आज समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोंड वा प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने संयुक्त रूप से बताया कि गोंडवाना समाज के लोग आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूरे प्रदेश में समर्थन देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनवाने का गोंडवाना समाज में संकल्प लिया है क्योंकि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है भाजपा सरकार ने गोंडवाना समाज के लिए एक भी जनकल्याणकारी योजनाएं पूरे प्रदेश में लागू नहीं की है भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ती महंगाई बिगड़ी कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
उक्त दोनों नेताओं ने आगे बताया कि भाजपा सरकार में गोंडवाना समाज का बहुत उत्पीड़न हुआ है गोंडवाना समाज को भाजपा सरकार ने दूध की मक्खी की तरह निकाल कर बाहर फेंक दिया है इस सरकार में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं पिछली सपा सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को अपनी योजना बताकर लोकार्पण वा उद्घाटन कर रहे हैं भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है आज पूरे प्रदेश में जाति धर्म के नाम पर समाज को दो भागों में बांट कर भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेक कर साम-दाम-दंड-भेद अपनाकर किसी भी तरह उत्तर प्रदेश की सत्ता पर दोबारा कब्जा करना चाहती है इसे समाजवादी पार्टी और गोंडवाना समाज कभी पूरा नहीं होने देगी योगी सरकार ने अपने साडे 4 साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता के लिए एक भी नई जनकल्याणकारी योजना लागू नहीं की योगी सरकार के मंत्री दोनों हाथों से प्रदेश की जनता का पैसा पानी की तरह बहा रहे हैं इनको जनता के सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं रह गया है परिवारवाद पर टिप्पणी करते हुए उक्त दोनों नेताओं ने आगे बताया कि जिन लोगों के परिवार है ही नहीं वह लोग परिवार का मतलब क्या जाने ऐसे लोग पर परिवार का मतलब क्या होता है यह नहीं जानते बाल बच्चों का सुख दुख का एहसास सिर्फ परिवार वालों को ही होता है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान अरविंद गोंडवाना रामनाथ गोंड मदन गोंड लोक बहादुर गोंड कमलेश गोंड मनोज गोंड शिव शंकर गोंड काशी गोंड महेंद्र गोंड जेपी गोंड सपा नगर उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला टिल्लू जायसवाल जमालुद्दीन जुनैदी अनूप यादव आसिफ कादरी रणवीर यादव मोहम्मद नसीम अन्नू गुप्ता मुनाफ उद्दीन अरविंद यादव अदीब अहमद अक्षत श्रीवास्तव हसन राजा चांद बारिश अमित चौरसिया हाजी यूनुस बदरे दानिश इकबाल अनुज सोनकर जाकिर हुसैन अंसारी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *