सरसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में दिखी बड़ी लापरवाही

खाना बनाते समय खाने में गिरी छिपकली
वही खाना बच्चों को खिलाया गया जिससे कि खाने के बाद करीब 9 बच्चों की हालत बिगड़ी
सूचना मिलने के बाद मौके पर
पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा
आउटर सांढ थाना क्षेत्र की घटना
भीतरगांव विकासखंड के गांव में मिड डे मील में भारी लापरवाही, बच्चों की जान सांसत में
साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव विकासखंड अंतर्गत सरसी गांव में मिड डे मील में भारी लापरवाही सामने आई है. जहां प्राथमिक विद्यालय में बन रहे खाने पर छिपकली गिरने की सूचना मिल रही है. वहीं छिपकली गिरा जहरीला मिड डे मील बच्चों को बांटा गया है. जिससे बच्चों की जान सांसत में आ गई है. सूचना पर भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस एवं डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की जांच पड़ताल करते हुए जिन्हें तकलीफ है उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव भेजा जा रहा है. खबर वायरल होते ही तहसील क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है. हालांकि अभी किसी अधिकारी द्वारा सूचना के विषय में कुछ भी नहीं बताया गया है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *