साउथ अफ्रिका से निकला कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन ने भारत में दस्तक दे दी है

साउथ अफ्रिका से निकला कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन ने भारत में दस्तक दे दी है l भारत के पांच राज्यों में 21 ओमीक्रॉन के मरीज पाए जा चुके है हालाँकि ओमीक्रॉन अभी उत्तर प्रदेश में नहीं फैला है, इसलिए अभी से सबको सावधानी बरतने की जरुरत है l
यूएचएम के निदेशक डॉ आर के सिंह ने बताया की वर्तमान समय में अभी कोई ऐसी वैक्सीन नहीं है जिससे संक्रमित व्यक्ति दुबारा संक्रमित न हो उसके लिए पहले से ही कोरोना से सम्बंधित प्रोटोकॉल को फॉलो करना चाहिए l दो गज की दूरी और मास्क पहनना, अपने हाथो को सेनेटाइज करना जरुरी है l उनका कहना था की हमारे पास अब इससे बचाव के लिए सबसे बड़े हथियार के रूप में वैक्सीन उपलब्ध है और वैक्सीन हर व्यक्ति को सुगमता से उपलब्ध हो रही है l उन्होंने जनमानस से अपील करी है कि कोरोना से सम्बंधित जो प्रोटोकॉल है उसका पालन करते हुए, साथ में वैक्सीन भी लगवाए l उनका कहना था की अभी तक कोई ऐसी वैक्सीन नहीं है जिससे नेगेटिव हुआ मरीज दुबारा पॉजिटिव नहीं हो सकता इसलिए सावधानी ही बचाव है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *