कानपुर l उत्तर प्रदेश चुनाव टिकट स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य प्रोफेसर वर्षा गायकवाड जी और अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री सत्यनारायण पटेल जी सर्किट हाउस पहुचे और कानपुर मंडल के प्रत्याशी आवेदन कर्ता संगठन पदाधिकारियों फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों आदि से मिली। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आलाकमान ने स्क्रीनिंग कमेटी को हर विधानसभा में 3 प्रत्याशियों की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं इसी निर्देशों के तहत सर्किट हाउस पहुंची टीम ने आज सोमवार को फर्रुखाबाद इटावा कन्नौज समेत मंडल के कई अन्य जिलों के प्रत्याशियों से मिली और उनसे बातचीत की। टीम के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को कानपुर नगर व देहात की सीटों पर मंथन किया जाएगा और हर विधानसभा के 3 प्रत्याशियों की लिस्ट बनाई जाएगी और कानपुर मंडल की लिस्ट आलाकमान को सौंपी जाएगी आलाकमान इस पर निर्णय करेगा कि कौन सी विधानसभा में कौन प्रत्याशी होगा और किस तरह से चुनावी रणनीति बनाई जाएगी इस पर भी विचार किया जाएगा।
2021-12-06
