अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

राष्ट्रपति के कानपुर देहात के आगमन से पूर्व पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर ब्रीफ किया गया

अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने मन्दिर व अन्य सम्भावित स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुर-भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर व मोहित अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के जनपद कानपुर देहात में आगमन से पूर्व थाना मंगलपुर क्षेत्र ग्राम परौंख में अधिकारी, कर्मचारीगणों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी कर ब्रीफ किया गया तथा ब्रीफिंग के दौरान महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये

तथा इसी क्रम में भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर व मोहित अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा राष्ट्रपति महोदय, भारत गणराज्य के जनपद कानपुर देहात में आगमन से पूर्व थाना मंगलपुर क्षेत्र ग्राम परौंख कार्यक्रम स्थल सामुदायिक केन्द्र, मन्दिर व अन्य सम्भावित स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यिूटी पर लगे कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *