संयुक्त विपक्षी मोर्चा

कानपुर दिनांक 26 जून 21 को संयुक्त विपक्षी मोर्चा द्वारा दिल्ली बॉर्डर में 7 माह से चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में और देश में बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी के संबंध में माननीय राष्ट्रपति महोदय से अनुरोध करने वास्ते कि किसानों की जो मांगे हैं उनको तत्काल माना जाए और महंगाई है उसे रोका जाए बड़े चौराहे पर कांग्रेश ,सपा, रालोद ,लोकतांत्रिक जनता दल ,सीपीएम, सीपीआई, मुस्लिम लीग, फारवर्ड ब्लाक, जनता दल सेकुलर, द्वारा नेताओं ने कार्यक्रम किया सभी दलों के नेताओं ने कहा कि कानपुर में बिजली की समस्या विकराल रूप ले रही है रेट तो अनाप-शनाप बढ़ रहे हैं परंतु विद्युत की सप्लाई ठीक नहीं मिल पा रही है कानपुर में जो महापुरुषों के स्थल है उनकी दुर्दशा हो रही है झंडा गीत रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी की वाटिका की बहुत ही स्थिति खराब है कानपुर के क्रांतिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा स्थल बुरी तरह क्षतिग्रस्त है महामहिम द्वारा कानपुर सेंट्रल के दोनों प्लेटफॉर्म 1 व 8 के निकास वा प्रवेश व स्थान पर झंडा गीत लिखे जाने का भी कहा था जो अभी तक नहीं हुआ! और गणेश उद्यान फुलबाग के झंडा स्थल पर गीत का सिलापट लगाने को भी लिखा था वह अभी तक नहीं हो पाया पाया है नरवल में झंडा गीत रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी के जन्मस्थली पर जब माननीय राष्ट्रपति महोदय आए थे तो उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का उद्घाटन किया था परंतु वह भी अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया जनता से जुड़ी मांगे जैसे पेट्रोल डीजल गैस आदि के मूल्यों को कभी कमी कर आए जाए जिसके चलते उत्पादन में लागत बढ़ रही है जनतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वास्ते सभी नेताओं ने एक स्वर से मांग की माननीय राष्ट्रपति महोदय द्वारा जो यह समाचार कानपुर की जनता द्वारा उठाई गई है इन को गंभीरता से लें और निर्देशित करें संबंधित केंद्रीय सरकार प्रदेश सरकार व स्थानीय जिला प्रशासन जिससे कि उनका कानपुर आना भी सार्थक हो सके!
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से का.सुभाषिनी अली पूर्व सांसद, सुरेश गुप्ता संयोजक मोर्चा ,नौशाद आलम मंसूरी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ,मोहम्मद उस्मान अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल ,प्रदीप यादव अध्यक्ष लोकतांत्रिक जनता दल ,अशोक तिवारी सचिव सीपीएम, राम प्रसाद कनौजिया सचिव सीपीआई ,उषा रानी कांग्रेस ,अभिनव सिंह अध्यक्ष फारवर्ड ब्लाक ,मोहम्मद इरफान अध्यक्ष मुस्लिम लीग ,उमाकांत, मोहम्मद वशी ,दिलीप शुक्ला ,असत कुशवाहा श्रीमती नीलम तिवारी श्रमिक नेता राजेश शुक्ला एडवोकेट पंकज गुप्ता आदि काफी संख्या में नेता गण मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *