कानपुर नगर, दिनांक 09 दिसम्बर, 2021(सू0वि0)
– जनपद में 17 दिसम्बर को पेशनर्स दिवस का आयोजन
मुख्य कोषाधिकारी कानपुर नगर श्री यशवन्त सिंह ने बतया है कि जनपद कानपुर नगर में दिनांक 17 दिसम्बर, 2021 दिन शुक्रवार को पेंशनर्स दिवस मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम जी0एन0के0 इण्टर कालेज, कानपुर नगर (कोषागार कार्यालय के निकट स्थित) में दोपहर 12ः30 बजे से प्रारम्भ होगा। उक्त अयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय द्वारा की जायेगी। उन्होंने जिले के सभी पेंशनर्स संगठनों से अनुरोध किया है कि वे कृपया उक्त अवसर पर पेंशनरों की समस्याओं से अवगत करायें और सुझाव भी दें। जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों/विभागाध्यक्षों से भी अनुरोध है कि वे भी कृपया इस अवसर पर उपस्थित रहें, ताकि पेंशनरों की ऐसी समस्याएं जिनका निराकरण उनके द्वारा किया जाना है, की सुनवाई हो सके और उन पर समुचित कार्यवाही भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन में समस्त कार्यालयाध्यक्षों द्वारा प्रतिभाग किया जाना अनिवार्य है।
2021-12-09
