कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का सामाजिक संवाद कार्यशाला का कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का सामाजिक संवाद कार्यशाला का कार्यक्रम 11 बजे क्षेत्रीय कार्यालय मौरगं मंडी नौबस्ता कानपुर मे संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधि एव न्याय मंत्री बृजेश पाठक जी उपस्थित रहे

अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल बच्चा सोनकर जी, मोर्चा प्रभारी क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर  किशन लाल सुदर्शन  स्वदेश सिंह पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शिव सिंह भारती की उपस्थिति में संपन्न हुई

जिन पर आज बुलडोजर चल रहा है वह कल सड़कों पर तांडव करते थे सरेआम महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ व हत्या करना उनका नित्य प्रतिदिन कार्य था आज पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की सरकार में ना तो सड़कों पर तांडव है ना ही राह चलते हत्या हो रही है यह अंतर है लाल टोपी और केसरिया में उक्त बात उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सामाजिक संवाद कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही ।
प्रातः 11:00 प्रारंभ हुए सामाजिक संवाद कार्यशाला में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन कर संवाद के मुख्य अतिथि बृजेश पाठक जी ने की । श्री पाठक ने कहां की लाल टोपी वाले परिवार वादी लोगों ने संपूर्ण प्रदेश में मकान दुकान खाली प्लाट पर गुंडई के दम पर कब्जे किए आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से घबराकर लाल टोपी का चोला पहन कर घूम रहे हैं पुनः सत्ता में घुसने का प्रयास कर रहे हैं परंतु उत्तर प्रदेश की जनता इन लाल टोपी वाले परिवार वादी लोगों को समझ चुकी है डॉ भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी पांच जगहों को मोदी सरकार ने विकसित किया है “पंचतीर्थ” में महू में अंबेडकर का जन्मस्थान लंदन में वह स्थान जहा वे यू के मे पढते हुए रुके थे नाग पुर में “दीक्षा भूमि “और दिल्ली में “महापरिनिर्वाण स्थल “और मुंबई में” चैत्य भूमि “शामिल हैं |
समापन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय मानवेंद्र सिंह जी ने कहा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र ने  सदैव नए आयाम प्रस्तुत कर रहा है सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए मैट्रिक छात्रवृति स्कीम को पूर्व रूप से सुदृढ़ किया है स्कीम के अंतर्गत वित्त पोषण पैटर्न को प्रतिबद्ध देयता फार्मूले से परिवर्तित करके केंद्र और राज्यों के मध्य 60:40 का पैटर्न निर्धारित किया स्टैंड अप इंडिया योजना कम से कम एक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति, उधारकर्ता और पति बैंक शाखा में कम से कम एक महिला को ग्रीन फील्ड उधम स्थापित करने के लिए, 1 लाख से एक करोड़ के बीच, बैंक ऋण की सुविधा प्रदान करते हैं यह उधम विनिर्माण सेवाओं या व्यापारिक क्षेत्र में हो सकता है अनुसूचित वर्ग के युवाओं के लिए केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की योगी सरकार ने अनेकों योजनाएं प्रारंभ की अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 व स्टैंड अप इंडिया के कार्यक्रम व अनेको योजनाओं के माध्यम से कार्य किए |
इस संवाद कार्यक्रम में अनुसूचित वर्ग एवं समाज के विभिन्न वर्गों से डॉक्टर इंजीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट शिक्षक आदि नौजवानों ने अपनी सहभागिता दर्ज कर कार्यशाला में उपस्थित हो योजना रचना को समझा एवं नेतृत्व को आश्वस्त किया कि हम तब विभिन्न जिलों में प्रवास के माध्यम से सरकार की योजनाओं समाज के वर्ग में पहुंचाने का कार्य करेंगे |
सामाजिक संवाद कार्यशाला में ओम प्रकाश आर्य  विनोद सोनकर, नरेश कठेरिया, एम् पी सलोनीया, रीता कठेरीया, विनीत सोनकर,  बृजेश ,ओम प्रकाश बक्सरीया, दिनेश सुदर्शन, ज्योति दोहरे , बृजेश कुमार, जय नारायण मुकेश , चंद्र शेखर कोल, प्रमोद वर्मा आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *