जिला अस्पताल में हो रहे अवैध खनन से गुस्साए डॉक्टर व कर्मचारियों ने गुरुवार को ओपीडी बंद कर दी

कानपुर देहात। जिला अस्पताल में हो रहे अवैध खनन से गुस्साए डॉक्टर व कर्मचारियों ने गुरुवार को ओपीडी बंद कर दी और गेट पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर्स को शांत कराए जाने का प्रयास किया, लेकिन वह टस के मस नहीं हुए। जिस पर पुलिस ने हड़ताल का नेतृत्व कर रहे कर्मी रजनीश शुक्ला को अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी तो वहीं कर्मी ने अकबरपुर कोतवाल वीके मिश्रा का अंगूठा चबा लिया। मौके पर एसडीएम सहित पुलिस के जवान मौजूद हैं और डॉक्टर्स से बात कर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। सरकारी आवासों के आसपास गंदगी, जलभराव व वाहनों की आवाजाही से सड़के जर्जर हो गई हैं। जिसको लेकर डॉक्टर्स और कर्मचारियों ने प्रशासन को सूचना देकर समस्या से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। डॉक्टर्स का आरोप है कि, जहां पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य हो रहा है, वहां की जमीन से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। बड़े-बड़े ट्रकों में मिट्टी को माफिया यहां से निकाल कर बेच रहे हैं। प्रशासन से शिकायत की गई, पर एक्शन नहीं हुआ, जिसके चलते गुरूवार को हमलोग हड़ताल पर बैठ गए।
अवैध खनन से गुस्साए डॉक्टर व कर्मचारियों ने गुरुवार को ओपीडी बंद कर दी और गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मरीजों को ओपीडी से बाहर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हड़ताल का नेत्त्व कर रहे कर्मी रजनीश शुक्ला को अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस से हाथापाई भी की। कर्मी रजनीश शुक्ला ने अकबरपुर कोतवाल वीके मिश्रा का अंगूठा चबा लिया। पुलिस रजनीश को कोतवाली ले गई। मामला बढ़ता देख एसडीएम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों ने जिला अस्पताल की ओपीडी में ताला जड़ दिया और नारेबाजी करने लगे ।अस्पताल कर्मी रजनीश शुक्ला, ऊषा देवी, लोकेश, श्रीकांत बाजपेयी आदि ने बुधवार को सीएमओ को दिए पत्र में कहा था कि निर्माण के दौरान खोदी जा रही मिट्टी वाहनों से बाहर भेजी जा रही है। जिससे आवासों में धूल व गंदगी होती है। इस पर रोक लगाई जाए। साथ ही कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर कार्य बंद करने का अल्टीमेटम भी दिया था। सीएमओ की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो डॉक्टर्स और कर्मचारी सड़क पर उतर आए और हड़ताल पर बैठ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *