सपा व्यापार सभा ने कैंडिल जलाकर दी श्रद्धाजंलि

कानपुर l तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में हैलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत,उनकी पत्नी समेत 13 सैन्य अफसरों कर्मियों के निधन को देश के लिए बड़ा आघात बताते हुए समाजवादी व्यापार सभा ने कैंडिल जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।2 मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी छावनी में कटहरी बाग के पास बने शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने स्वर्गीय विपिन रावत जी के कार्यकाल व उपलब्धियों के बारे में सभी को जानकारी देते हुए उनके परिवार व शहीद हुए सभी के परिजनों को इस दुख को सहन करने की ताकत प्रदान करने की ईष्वर से प्रार्थना की।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि आज पूरा देश गमगीन है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पूरी पार्टी ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।सभी ने उच्च स्तरीय जांच की भी मांग रखी।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,प्रदेश कार्यकारिणीं सदस्य शुभ गुप्ता, जय गुप्ता,शेषनाथ यादव,बृजेन्द्र पाल,छोटे अली आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *