अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी

पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी और कानपुर हाइवे पर एक बाइक में तीन लोग सवार होकर कानपुर की तरफ से पुखरायां की ओर आ रहे थे , तभी पटेल चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ,घायलों को पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार किया गया हालत गंभीर होने पर रिफर किया गया ।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी और कानपुर हाइवे पर एक बाइक में तीन लोग सवार कानपुर की तरफ से आ रहे थे पटेल चौक के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गए ,घायलों को पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉ प्रीती ने थाना रूरा क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी ,अश्वनी कुमार (20) पुत्र रामसजीवन , थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी , रामेन्द्र (25)पुत्र लल्लू और भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चकचालपुर गांव निवासी अमन (28)पुत्र सर्वेश कुमार आदि लोगो का उपचार किया जिसमे तीनो लोगो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *