कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के नंदलाल चौराहा समीप जरौली निवासी बृज भूषण गुप्ता की न्यू कोमल इलेक्ट्रॉनिक के नाम से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक संबंधित टीवी फ्रिज कूलर एसी प्रेस जैसे आदि आइटम मिलते हैं जिसमें दिनांक 9/12/2021 की रात बंद दुकान में अचानक भीषण आग लग गई जिसके चलते दुकान में रखा लगभग 11 लाख का इलेक्ट्रॉनिक का सारा सामान जलकर खाक हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
दुकान मालिक ब्रिज भूषण गुप्ता ने शंका जताते हुए आरोप लगाया है की मेरी दुकान मे आग मकान मालिक अनूप अवस्थी द्वारा लगाई गई है क्योंकि मेरी दुकान यहां पर 36 वर्षों से जिसे खाली करवाने के लिए कोर्ट में केस चल रहा है।

2021-12-10
