नेत्रहीनों ने भी देखा केस्को का भ्रष्टाचार
दो नेत्रहीन बिजली उपभोक्ताओं ने लगा दी केस्को की लंका
मंडलायुक्त से भी कर चुके हैं गिरोह की लिखित शिकायत,मंडलायुक्त ने भी दिए थे जाँच के आदेश
फर्जी बिजली मीटर व नकली एम०फार्म देकर उपभोक्ताओं को ब्लैकमेल करने वाले केस्को अधिकारियों पर कार्रवाई जल्द
केस्को द्वारा खरीदा गया बिजली मीटर ही इस्तेमाल करता है गिरोह
कानपुर शहर में फैले फर्जी बिजली मीटर रैकेट व नकली एम०फार्म गिरोह का शिकार रावतपुर गाँव के दो नेत्रहीन सगे भाई शफीक व हसीन भी हो गए थे दोनों नेत्रहीन बिजली उपभोक्ताओं ने कानपुर मंडलायुक्त से गिरोह की लिखित शिकायत दर्ज करा इंसाफ की गुहार लगाई लेकिन प्रकरण में कार्यवाही शून्य रही
कानपुर में फर्जी बिजली मीटर व नकली एम०फार्म गिरोह की सक्रियता से जब विभाग के अन्य कर्मचारियों व संविदा कर्मचारियों की छवि धूमिल होने लगी तो संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पीड़ित बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क किया तो कुछ केस्को अभियन्ताओं व संविदा कर्मचारियों की संलिप्तता प्रकाश में आई
महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने पाया कि फर्जी बिजली मीटर गिरोह केस्को द्वारा ही खरीदे गए बिजली मीटर का इस्तेमाल बिजली उपभोक्ताओं को ठगने के लिए करता है जिसमें केस्को का परचेस आर्डर नंबर लिखा हुआ था
महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने तत्कालीन प्रबंध निदेशक केस्को को लिखित शिकायत यूनियन के लेटरहेड पर करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की तो कई केस्को अभियन्ताओं ने मामले को दबाने व महामंत्री दिनेश सिंह भोले पर कार्यवाही वापस लेने का दबाव बनाने लगे
यूनियन की ओर से जब हाईकोर्ट इलहाबाद में जनहित रिट याचिका दायर की गई तो मजबूरन केस्को प्रबंध निदेशक को जाँच कमेटी गठित करनी पड़ी
जाँच कमेटी के समक्ष यूनियन ने अपने साक्ष्य कमेटी को सौपें तो दोनों नेत्रहीन बिजली उपभोक्ताओं ने भी अपने बयान दर्ज कराए फिलहाल कमेटी की जाँच पूरी हो चुकी है कमेटी का स्टेटमेंट है कि प्रकरण में सहायक अभियन्ता नवीन नगर केस्को, अवर अभियन्ता नमक फैक्ट्री केस्को व एक संविदा लाईनमैन के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है
महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि कानपुर शहर में मीटर रीडिंग स्टोर कर मीटर फूँकने के बाद केस्को से मीटर चोरी कर पुनः लगाने के साथ साथ नकली मीटर के दस्तावेज बनाने का गिरोह संचालित है ऐसी कई घटनाओं में बिजली उपभोक्ताओं को ठगा गया है लिहाजा केस्को प्रबंध निदेशक को ऐसे गिरोह के खिलाफ रसूका, एन०एस०ए० लगाने की संस्तुति यूपीपीसीएल एवं शासन से करनी चाहिए
केस्को प्रबंध की ओर से बताया गया है कि जाँच पूरी हो चुकी है इसी हफ्ते प्रबंध निदेशक केस्को कार्यवाही करेंगे
