शाहिद कामरान खान से राष्ट्रपति ने की व्यक्तिगत भेट

शाहिद कामरान खान से महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने की व्यक्तिगत भेट
आर्थिक कमजोर वर्ग विद्यार्थी के लिए सेण्टर फॉर एक्स्सल्लेंस फॉर एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट , कानपुर में खोलने के सुझाव को राष्ट्रपति ने दिया महत्त्व , शाहिद कामरान खान को राष्ट्रपति भवन बुलाया , आज महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी ने कानपुर स्थित सर्किट हाउस में शाहिद कामरान खान से विशिष्ट अथिति के तौर पर व्यक्तिगत भेट की महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी ने शाहिद कामरान खान को बताया की उनसे मिलने का चयन स्वय उन्होंने (माननीय राष्ट्रपति जी) उनके बारे में उनके शिक्षा क्षेत्र में कार्यो एवं विभिन्न अखबारों के उनके कार्यो के बारे में प्रकाशित लेखो को देखने के बाद एवं इस महामारी के दौर में भी सामाजिक कार्य में गतिशील रहने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम को प्रोत्साहित करने के लिए किया .
शाहिद कामरान खान ने बताया की माननीय राष्ट्रपति जी ने उनके प्रस्तुत सुझावों की पुस्तिका “ रोडमैप फॉर दी डेवलपमेंट ऑफ़ कानपुर ” को बारीकी से समझा और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित उनके सामाजिक कार्यो की प्रशंसा करते हुए एवं पुस्तिका में लिखे एक सुझाव जिसमे कानपुर में आर्थिक कमजोर वर्ग विद्यार्थी के लिए सेण्टर फॉर एक्स्सल्लेंस फॉर एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट कानपुर में खोलने का जिक्र था, जिससे वोह स्वय भी स्थापित करना चाहते थे , अपना विशेष ध्यान देते हुए इस सुझाव की सरहना की और इस दिशा में पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया एवं इस सम्बन्ध में उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर राष्ट्रपति भवन में आने का न्योता भी दिया ताकि सेण्टर फॉर एक्स्सल्लेंस फॉर एजुकेशन, कानपुर की रुपरेखा तैयार की जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *