कानपुर l आज दिनांक 10 दिसंबर 2021 को मानवाधिकार दिवस के दिन सखी केंद्र में मानवाधिकार रक्षकों की एक दिवसीय ट्रेनिंग हुई।
नीलम चतुर्वेदी जी ने मानवाधिकार दिवस के बारे में विस्तार से बताया। प्राची त्रिपाठी ने सेफ गार्ड पॉलिसी के बारे में बताया। डॉक्टर शैलजा शुक्ला जी ( डेंटिस्ट )ने अपने दांतो को कैसे स्वस्थ रखें एवं डॉ
क्टर पारुल (आई स्पेशलिस्ट) ने अपनी आंखों को कैसे स्वस्थ रखें या परेशानी होने पर क्या करें, कब डॉक्टर को दिखाएं अच्छे से विस्तार से समझाया।
ट्रेनिंग के अंत में पीएसी रोड मे सखी केंद्र के सभी मानवाधिकार रक्षकों ने श्रंखला बनाई और यह शपथ ली कि आज मानवाधिकार दिवस के दिन, हम सब यह शपथ लेते हैं, कि समाज में किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे, महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा को दूर करने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास करेंगे। आज के कार्यक्रम का आयोजन एवं नेतृत्व माया सिंह, माया कुरील, प्राची त्रिपाठी ,अर्चना पांडे, पुष्पा तिवारी, प्रभावती, ममता गुप्ता, किरण तिवारी, मीना प्रताप आदि ने किया।
2021-12-10
