गोरखगिरि पर सीएम योगी की खास नजरअब रोप-वे से गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली के दर्शन

महोबा में करीब दो हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गोरखगिरि पर्वत श्रृंखला गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली रही है। यहां 22.95 करोड़ से रोप-वे निर्माणक के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति की मांग विशेष सचिव पर्यटन विभाग से की गई है l

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखगिरी पर खास नजर है। बहुत जल्द दो हजार फीट ऊंचे पर्वत पर तपोस्थली के दर्शन आसानी से हो सकेंगे। यहां 22.94 करोड़ रुपये की लागत से रोप-वे स्थापना के लिए उप निदेशक पर्यटन ने आगणन (इस्टीमेट) भेजकर शासन से धनराशि की मांग की है।

महोबा में करीब दो हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गोरखगिरि पर्वत श्रृंखला गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली रही है। यहां विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री की विशेष नजर है। वह जब भी महोबा दौरे पर आए तब तब अफसरों से गोरखगिरी के लिए प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की है। सीएम के दिशा निर्देश पर अब रोप-वे को लेकर कवायद तेज हो गई है। यहां शिवतांडव का सुंदरीकरण, पार्क का काम भी हो रहा है। इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी आवंटित हो चुकी है

बीते मार्च और फिर अगस्त माह में जनपद दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखगिरि पर होने वाले विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने हेलीकाप्टर से गोरखगिरी की परिक्रमा भी लगाई थी। गोरखगिरि पर रोप-वे, लाइटिंग, पानी के इंतजाम, गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा, रेलिंग, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए हाल, सेल्फी प्वाइंट आदि बनाया जाना है। यहां मंदिर का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा।

उप निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने शासन को पत्र भेजकर रोप-वे के लिए 22 करोड़ 95 लाख 49 हजार रुपये का आगणन कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराए जाने की जानकारी दी है। विशेष सचिव पर्यटन विभाग से वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में 22.95 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी जाए। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि रोप-वे विकसित होने के बाद महोबा पर्यटन की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *