फतेहपुर में मिनी ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में चालक की मौत, छह किसान गंभीर

फतेहपुर हादसे में चालक की माैत हो गई। वहीं छह किसान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पिकअप सवार किसान रायबरेली के लालगंज की बाजार में सब्जी बेचने गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

हुसेनगंज थाने के पिलखिनी गांव निवासी 25 वर्षीय गोरेलाल पुत्र रमेश ने एक वर्ष पहले पिकअप खरीदी थी जिसमें किसानों की सब्जियां लादकर वह लालगंज मंंडी छोडऩे जाता था। शनिवार सुबह वह पड़ोसी गांव फरीदपुर के किसान रामसरन, फूलसिंह, फरसी निवासी नीरज, पिलखिनी निवासी साकिर अली, मोहद्दीनपुर निवासी रामबाबू व संकठा प्रसाद को गाड़ी में बिठाकर उनकी सब्जियां बेचने लालगंज मंडी गया था।

मंडी में हरी सब्जियां पालक, बथुआ, भिंडी, मूली, सोयामेथी, फूलगोभी आदि सब्जियां बेचकर चालक सभी किसानों को लेकर आ रहा था। बताते हैं कि सरेनी थाने के जनता बाजार में सामने नीलगाय आ जाने से पिकअप उससे टकराकर डीसीएम से जा भिड़ी जिससे चालक गोरेलाल की मौके पर ही मौत हो गई और पिकअप सवार उक्त सभी किसान जख्मी हो गए।

मां-बहनें व भाई रहे बेहाल : हादसे की खबर मिलते ही दिवंगत पिकअप चालक गोरेलाल की मां शिवकुमारी, भाई रीतेश, बहनें माला, उजाला, रोशनी बेहाल रहीं। इंस्पेक्टर रणजीत बहादुर ङ्क्षसह ने बताया कि रायबरेली जिले के हादसा सरेनी थाना क्षेत्र का है इसलिए वहीं रिपोर्ट दर्ज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *