आक्रोश जताकर व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा

कानपुर l उ0 प्र0 खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में कलक्टर गंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मिश्र व चेयरमैन राजेन्द्र शुक्ल, आदि लगभग 100 पदाधिकारियों व व्यापारियों ने ने उ प्र में कृषि कानूनो की वापसी की वजह से मंडियो के बाहर लागू किये गए मंडी अधिनियम व मंडी शुल्क वापस करने व मंडियो के अंदर 0.25 प्रतिशत मंडी शुल्क लागू किये जाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को मिलकर विस्तृत वार्ता करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने मुख्यमंत्री तक मामला पहुचाने का आश्वासन दिया।
उ प्र खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को बताया कि उ प्र में 10 दिसम्बर 2021 को कृषि कानूनो की वापसी के उपरांत 10 दिसम्बर को मंडियो के बाहर मंडी शुल्क लागू कर दिया गया जो कि कृषि उत्पाद से जुड़े मंडियो के बाहर व्यापार कर रहे गल्ला ,दलहन दालें ,गुड़ ,लकड़ी ,किराना आदि के व्यापारियों के हित मे नही है1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *