पुलिस कमिश्ननरेट के 34 रक्तदान शिविर

पुलिस कमिश्ननरेट के 34 रक्तदान शिविर के संकल्प मे थाना बिठूर पुलिस ने ग्रामीण अंचल मे भी रक्तदान शिविर मे लगाया अर्धशतक

कानपुर कमिश्नरेट का लगातार 26वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया-

कानपुर: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई रक्तदान पहल में लगातार 26 वां रविवार शहीद भगत सिंह लॉ कॉलेज थाना बिठूर में आयोजित किया गया |
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगो ने प्रतिभाग किया जिसमे कुल 57 लोगों के द्वारा हैलेट ब्लड बैंक की कुशल टीम के नेतृत्व में रक्तदान किया जा सका|
रक्तदान शिविर में श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री बीबीजीटीएस मूर्थी कानपुर नगर महोदय ने रक्तदान करने वाले रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर हौसला अफजाई भी किया |
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर श्री दिनेश कु. शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक बिठूर श्री संजय पांडेय, उ.नि. विराग मिश्र, मानवता फाउंडेशन व कई सहयोगी संस्थाएं मौजूद रही|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *