कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट शिक्षक पार्क में पार्टी के संस्थापक एवं कानपुर प्रथम नगर अध्यक्ष स्व. श्याम लाल गुप्ता के 75वें जन्म दिवस पर विचार गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजित हुआ।सम्मान समारोह के तहत राघवेन्द्र सिंह यादव,डॉ इमरान इदरीशी,आर के सिंह यादव,विजय अग्निहोत्री अरविन्द बाजपेई केके शुक्ला, कुलदीप सक्सेना इम्तियाज रसूल कुरैसी, सुरेश गुप्ता,देवेन्द्र सिंह यादव, पप्पन शर्मा,चन्द्रशेखर यादव,अरविन्द यादव को प्रशस्ति पत्र और साल उढ़ाकर किया गया। वरिष्ठ वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्याम लाल गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं को बेहद स्नेह करते थे यदि कोई कार्यकर्ता एक सप्ताह तक सम्पर्क में नही होता था तो वह अपने स्कूटर से उस कार्यकर्ता के घर पहुँच जाते थे। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि श्याम लाल गुप्ता डाॅ राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण के विचार धारा से जुड़कर कानपुर की धरती पर गरीबों, मजदूरों , मजलूमों को अधिकार दिलाने के लिए सदा संघर्ष करते रहे | सन् 1947 में जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में छात्रों के आंदोलन में कानपुर की धरती में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ बिगुल फूँककर छात्रों के बीच जोश भरने का काम किया |सत्ता को डगमगाते हुए देखकर प्रधानमंत्री ने 25 जून 1975 को तत्काल प्रभाव से आपातकाल घोषित कर दिया | जिसमें सबसे पहले श्री गुप्ता की गिरफ्तारी हुई |कार्यक्रम में मुख्य रूप से के के शुक्ला, सोमेन्द्र शर्मा, सुरेश गुप्ता, नरेंद्र सिंह यादव, नितिन गुप्ता, चंदी पासवान, अरविंद यादव,अरविंद सचान, प्रदीप बाल्मीकि, शिवसिंह यादव, तौफीक राजीव अवस्थी आदि रहे।
2021-12-12
