आईआईटी कानपुर का सिक्योरिटी गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव,मचा हड़कंप

कानपुर। आईआईटी कानपुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले 28 वर्षीय युवक की आरटीपीसी आर रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से आईआईटी परिसर मई हड़कंप मच गया है। यह युवक आईआईटी कैंपस में ही रहता है।स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर वैरिएंट की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए पुणे भेजा गया है। आईआईटी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल में उसके माता-पिता ओमिक्रॉन प्रभावित चेन्नई से उससे मिलने कानपुर आये थे और आईआईटी परिसर में ही रुके थे। चेन्नई से आने के बाद कोरोना के लक्षण उभरे थे। इस युवक के माता पिता जब उससे मिलने कानपुर पहुंचे थे तभी से तीनों में कोरोना के लक्षण दिखने लगे थे। युवक की जांच निजी लैब से हुई थी उसके बाद ही कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। आईआईटी प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह युवक पिछले दो महीनों से आईआईटी कैंपस के बाहर तक नहीं गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार उसको संक्रमण उसके माता-पिता से ही फैला होगा। स्वास्थ्य विभाग अब इस युवक की कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुट गई है साथ ही जिन लोगों से यह युवक मिला है उन्हें भी होम आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है। इस युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। पता किया जा रहा है कि लक्षण उभरने के बाद वह कितने लोगों से मिला है। आईआईटी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैंडम टेस्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे यह पता चल सकेगा कि संक्रमण कहां तक फैल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *