कलेक्ट्रेट के रिटायर बाबू के तालाबंद घर से लाखों के जेवर और नकदी पार

कानपुर। बाबूपुरवा कालोनी में शनिवार रात चोरों ने कलेक्ट्रेट के रिटायर बाबू के तालाबंद घर से लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। देर रात घर लौटे स्वजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बाबूपुरवा थाने में तहरीर दी। बाबूपुरवा कालोनी निवासी अवधेश कुमार मिश्रा कलेक्ट्रेट में बड़े बाबू पद से रिटायर हैं। पत्नी कुसुमलता ने बताया कि परिचित की शादी में वह परिवार संग बर्रा स्थित गेस्ट हाउस गई थीं। रात करीब सवा 10 बजे शादी समारोह से घर लौटे और मेन गेट का ताला खोला तो अंदर दरवाजे के ताले टूटे मिले और सारा सामान बिखरा मिला। घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस को कुसुमलता ने बताया कि चोर करीब डेढ़ लाख के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़िता ने बाबूपुरवा थाने में तहरीर दी। थाने के अतिरिक्त इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *