कानपुर देहात में 10 वर्ष से फरार लूट के आरोपित को पकड़ा

गजनेर पुलिस ने 10 वर्ष से फरार चल रहे लूट के आरोपित को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। वह 37 वर्ष पुराने 1984 में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था।

कोरारी गांव निवासी रोशन सिंह के खिलाफ गजनेर थाना में लूट करने का एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें तीन आरोपित थे जिनकी मौत हो चुकी है और केवल रोशन सिंह ही जीवित हैं। वह करीब 10 वर्ष से फरार थे और पेशी के दौरान न्यायालय में हाजिर नही हो रहे थे। इस पर न्यायालय ने गजनेर पुलिस को गिरफ्तार करने का वारंट जारी किया था। गजनेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गजनेर शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *