शहर को ठंड ने धीरे धीरे आगोश में लेना शुरू कर दिया है

कानपुर l शहर को ठंड ने धीरे धीरे आगोश में लेना शुरू कर दिया है, अब रात के साथ दिन के तापमान में गिरावट आने लगी है। हिमालय के पास अगर पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ा तो आने वाले तीन-चार दिनों में कड़ाके की ठंड सता सकती है। न्यूनतम तापमान घटकर छह डिग्री तक हो सकता है और दिन में भी शीतलहर गलन का अहसास कराएगी। एेसे में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आसमान पर छाए हल्के बादलों के कारण अभी दो दिन तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। फिर भी रात में शीतलहर जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम हवाओं के साथ ही पूरब से आ रही नम हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात थी और पारा लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *