कानपुर l भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता , सांसद और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने आज भाजपा के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक कान्हा कॉन्टिनेंटल में ली। बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। प्रवासी कार्यकर्ता चुनाव में विभिन्न जिलों
एवं विधानसभाओं में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में रहेंगे और पार्टी के काम में मदद करेंगे।
2021-12-14
