आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ) की स्थापना वर्ष 1859 में हुई थी। इस तरह यह निर्माणी बीतें 162 बाल से सफलता पूर्वक विभिन्न प्रकार के फौजी सामान बना रही है।आयुध उपस्कर निर्माणी में रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा वर्चुअली किया गया, जबकि स्थानीय स्तर पर प्रदर्शनी का शुभारंभ ट्रूप कम्फ़र्ट लिमिटेड के सीएमडी एस के सिन्हा ने किया।
ओईएफ मुख्य द्वार के समीप स्थित स्कूल प्ले ग्राउंड को प्रदर्शनी के लिए भव्य तरीक़े से सजाया गया था।ओईएफ द्वारा विकसित लाइट वेट बुलेट प्रूफ जैकेट भाभा कवच 360 डिग्री पर सुरक्षा प्रदान करती हैं।
प्रदर्शनी में ओईएफ में सेना के लिए बनाए जाने वाले उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी 19 दिसंबर तक चलेगी।ओईएफ कोरोना काल में अल्प समय में मेडिकल आइसोलेशन टेंट तथा कवर ऑल (पीपीई किट) बनाकर संकट के समय राष्ट्र के साथ मज़बूती से खड़ी रही थी।।प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से टीसीएल के निदेशक अतुल गुप्ता, मेजर जनरल रवि पाटिल, ओईएफ के महाप्रबंधक बी. उदय कुमार आदि उपस्थित रहे। रक्षा विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कम वजन वाले बुलेट प्रूफ जैकेट बर्फ में चलने वाले जूते नई तकनीक के तैयार बैग मेडिकल टेंट व माइनस 50 डिग्री तापमान में भी गर्माहट देने वाले टेंट का प्रदर्शन किया गया है l
2021-12-14
