सर्दियों के मौसम में गाड़ी चलाते वक्त सबसे ज्यादा खतरा कोहरे से रहता है।कोहरे के चलते सड़क पर सब कुछ बेहद साफ नहीं दिखाई देता है. ऐसे में सावधानी और सतकर्ता के साथ ड्राइव करने की जरूरत है. स्पीड गेम और सड़क से जरा सा ध्यान हटना जानलेवा साबित हो सकता है.लेकिन कुछ आसान टिप्स को ध्यान में रखकर कोहरे में भी सेफ ड्राइविंग की जा सकती है।
धीमे बाइक चलाएं,हेलमेट,ग्लव्स पहने
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप बाइक से जा रहे हैं तो सबसे पहले हेलमेट, ग्लव्स पहने। वहीं घर से समय से निकले, जिससे रश ड्राइविंग करना न पड़े। गाड़ी की स्पीड स्लो रखें और रोड के लेफ्ट साइड में गाड़ी चलाएं। वहीं बड़े वाहनों को ओवरटेक करने से बचें। इसके अलावा टर्न लेते वक्त इंडीकेटर का इस्तेमाल करते रहें।
ओवरस्पीड ना करे
कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त आपकी बाइक और कार की स्पीड 40 किमी से ज्यादा नहीं होना चाहिए।ओवरस्पीड ना करे,क्योंकि तेज स्पीड में गाड़ी को रोकना मुश्किल होता है, जिस वजह से सामने वाली गाड़ी से एक्सीडेंट हो सकता है।घर से निकलते वक्त यह सुनिश्चित करें कि कार और बाइक सभी लाइटें ऑन रखे। बाइक चलाते वक्त खासकर ब्रेक लाइट और इंडीकेटर का इस्तेमाल करें।कोहरे में कार या बाइक ड्राइव करते वक्त पार्किंग लाइट भी चालू रख सकते है। इससे आगे और पीछे से आ रही गाड़ी के ड्राइवर को आपकी गाड़ी देखने में आसानी होती है।
गाड़ियों में रिफ्लेक्टर बेल्ट का लगा होना जरूरी
गाड़ियों में रिफ्लेक्टर बेल्ट का लगा होना जरूरी है।खासकर ट्रक और ट्रेक्टर पर लगा होना चाहिए। क्योंकि यह लोडिंग वाहनों में शामिल होते हैं और कहीं पर पार्क कर दिए जाते हैं। अगर इन पर रिफ्लेक्टर बेल्ट लगा होगा तो बाइक और कार ड्राइवर को यह आसानी से नजर आ जाते हैं।
