कालपी जालौन
मंगलवार को जिला
प्रशासन के निर्देश पर प्रभारी तहसीलदार अजीत प्रताप सिंह तथा कोतवाल संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों के द्वारा रूट मार्च किया गया तथा जगह-जगह चेकिंग भी की गई।
मालूम हो कि पिछले सप्ताह कालपी में अप्रिय घटना हो चुकी है इसी के मद्देनजर रखकर प्रशासन जगह जगह सतर्कता बरते हुये है। तहसीलदार तथा कोतवाल के साथ एडीशनल इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा, टरननगंज चौंकी इंचार्ज हरीराम सिंह,सिंगार सिंह, सफीक अहमद आदि थानेदारों तथा पुलिस जवानों ने फुलपावर चौराहे, टरननगंज बाजार, बाईपास आदि स्थानों में तथा सार्वजनिक स्थानों में पैदल भ्रमण किया तथा सड़कों में कई स्थानों पर चेकिंग की पुलिस प्रशासन के जवानों के द्वारा रूट मार्च करने से शरारती तत्वों में बेचैनी दिखाई दी तथा जनता में सुरक्षा का अहसास पैदा हुआ।
