आनन्द कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात में “गौ आधारित प्राकृतिक खेती” कार्यक्रम

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेन्द्र कुमार ने बताया है कि दिनांक 16 दिसम्बर, 2021 को आनन्द कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात में “गौ आधारित प्राकृतिक खेती” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम का जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में सजीव प्रसारण कराया जायेगा, इस कार्यक्रम में प्रत्येक विकास खण्ड के लगभग 150 कृषकों, जिनमें प्राकृतिक/जैविक खेती से जुडे कृषकों को प्राथमिकता देते हुये सजीव प्रसारण के माध्यम से जोड़ा जायेगा।
उन्होंने बताया है कि जनपद में गठित समस्त किसान उत्पादक संगठनों व प्रगतिशील किसानो द्वारा अपने-अपने विकास खण्ड में प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम के आयोजन हेतु संयोजक, सह संयोजक एवं पर्यवेक्षकीय अधिकारी को भी नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *