विधायक ने सड़क को ठीक कराने का कार्य प्रारंभ कराया

विधायक ने अरमापुर पुल कि उखड़ी हुई सड़क को पूरा खुदवा कर पुनः ठीक कराने का कार्य प्रारंभ कराया मौके पर जाकर अरमापुर की पुल की टूटी हुई सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को भी जांचा और वही से अधिशासी अभियंता सी पी गुप्ता से टेलीफोन से बात कर सख्त चेतावनी दी की गुणवत्ता के आधार पर ही उक्त निर्माण होना चाहिए अन्यथा आवश्यक कार्रवाई कानूनी रूप से कराई जाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी है अधिकारी गणों की और निर्माण एजेंसी की होगी। ऐसा सख्त निर्देश और चेतावनी विधायक ने मौके पर दी।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,नगर पार्षद दीपक सिंह,श्यामू तिवारी,राजा पंडित, शिवेश दुबे, दीपक झा आदि लोग थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *