तहसील क्षेत्र के राहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

कानपुर नगर के तहसील घाटमपुर से बाइक की बैटरी डाला कर वापस लौट रहे पाराचांद निवासी फौज में तैनात फौजी की तहसील क्षेत्र के राहा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, फौजी की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया जानकारी के अनुसार सजेती थाना क्षेत्र के पाराचांद गांव निवासी विमल यादव पुत्र राजपाल सिंह उम्र 35 वर्ष सेना में नौकरी करता था और इस वक्त कश्मीर में तैनात था l बीते 13 दिसंबर को छुट्टी पर गांव आया था वहीं मंगलवार को बाइक की बैटरी डलाने घाटमपुर आया था जहां से वापस लौटते समय शाम के लगभग 6बजे जैसे ही बाइक से तहसील क्षेत्र के मुगल रोड स्थित राहा मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे फौजी रोड में गिरकर गंभीर घायल हो गए l स्थानीय लोगों की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। स्थानीय पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *