गंगाघाट कोतवाली की जाजमऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार तड़के कानपुर लखनऊ हाइवे पर स्तिथ बिजलामऊ गांव के सामने सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही डबल डेकर बस पलटने से अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।