मोदी जी की 28 तारीख की कानपुर रैली के संबंध में गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत विधायक ने,कम से कम 10000 की संख्या पहुंचाने का लक्ष्य लिया है। जिसके अंतर्गत विधायक सुरेंद्र मैथानी लगातार रात्रिकालीन और प्रातः कालीन भी बैठके कर के अलग-अलग वार्ड सेक्टर और बूथ स्तर तक लोगों को संख्या लाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।और उसको उनका लक्ष्य दे रहे है।
विधायक ने, आज कुल 6 बैठकों में उपस्थित बूथ अध्यक्षों से कहा कि अपने सभी पन्ना प्रमुखों को संपर्क करके, रैली में लाए। बैठक में उपस्थित पन्ना प्रमुखों से विधायक ने कहा कि आप अपनी गली के, जो आपकी मतदाता सूची का पन्ना है, जिसके आप प्रमुख हैं, उनके मात्र 60 लोगों को संपर्क करके, रैली में चलने का निमंत्रण दे। जिससे बड़ी संख्या में आम आदमी मोदी जी को सुनने के लिए रैली स्थल पर पहुंचे।
इसी क्रम में आज, लाजपत नगर मंडल अंतर्गत 4 बैठकें एवं उनकी अंतर्गत 2 बैठकें संपन्न हुई। लाजपत नगर में सोसाइटी धर्मशाला पांडव नगर में, फिर गोपाल मंदिर शास्त्री नगर में,फिर सर्वोदय विद्यालय विजय नगर में, तत्पश्चात कबाड़ी मार्केट वाले दंडी स्वामी मंदिर में संपन्न हुई। तथा पनकी मंडल अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास सभी पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। तत्पश्चात रविदास पुरम की बस्ती मायापुरम में, बस्ती की महिलाओं और नागरिकों को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं को बता कर, उससे लाभान्वित होते हुए, मोदी जी को सुनने के लिए और अपना समर्थन देने के लिए निराला नगर के मैदान हेतु आमंत्रित किया ।
बड़ी संख्या में लोगों ने आमंत्रण स्वीकार कर, संख्या के साथ में पहुंचने का आश्वासन दिया।
उक्त बैठकों के क्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी,मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे एवं अरविंद सिंह एवं मनोज भदौरिया, आशा देवी अजय गुलवानी, अनिल निषाद, विजय गौतम, आदि थे।
– विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी

2021-12-23
