इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकाने पर आयकर विभाग की छापेमारी

कानपुर। जूही थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकाने पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। यहां आयकर विभाग की टीम सुबह से जांच में जुटी है। आनंदपुरी में रहने वाले पीयूष जैन के घर पर हुई छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम चार नोट गिनने की मशीन भी लेकर पहुंची है। वहीं पीयूष जैन का कन्नौज में इत्र का बड़ा कारोबार है।

शहर के नामी गुटखा कंपनी शिखर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री में जीएसटी की खुफिया विंग डीजीजीआई (जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय) गुजरात की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान गुजरात की टीम के साथ कानपुर नगर की टीम भी शामिल थी। इसके बाद अब आनंदपुरी में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। यहां आयकर विभाग की टीम कागजात की जांच करने में जुटी है। आयकर विभाग की टीम चार नोट गिनने की मशीन भी लेकर पहुंची है। वहीं पीयूष जैन का कन्नौज में इत्र का बड़ा कारोबार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *