ओमिक्रोन की दहशत के बीच गुरूवार को कानपुर में एक बार कोरोना के मामलों में बढ़त दर्ज की गई

कानपुर l ओमिक्रोन की दहशत के बीच गुरूवार को कानपुर में एक बार कोरोना के मामलों में बढ़त दर्ज की गई. कोरोना से राहत पाने के बाद पहली बार ऐसा मौका है, जब कानपुर में एक साथ कोरोना के पांच नए मामले दर्ज किए गए हैं. इससे स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल तेज हो गई है.
सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के नए मामले गीतानगर, नवाबगंज और मालरोड में मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी एक साथ पांच नए मामलों के मिलने से हैरान हैं. इन मामलों के मिलने के बाद अब इनके कांटैक्ट ट्रेसिंग शुरू हो गई है. कोरोना पॉजीटिव आए लोगों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी कर उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पीएम मोदी के कार्यक्रम से पांच दिन पहले एक साथ पांच नए मामले मिलने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है. फिलहाल कानपुर में कोरोना के सात एक्टिव केस हैं. वहीं, अगर शुरूआत से बात करें तो कानपुर में कोरोना के अब तक 82,950 संक्रमित मामले हो चुके हैं. गुरूवार को 3850 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *